सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-2024 में चौथी जीत दर्ज की है। टीम ने बुधवार रात होम ग्राउंड में गुजरात को 4 रन से हराया। दिल्ली ने गुजरात को सीजन में दूसरी बार हराया है। इस जीत से दिल्ली पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर आ गई है, जबकि गुजरात चौथा मैच हारकर 7वें स्थान पर है। यहां से दोनों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुले हैं।
पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति…
दिल्ली को दो स्थान का फायदा, गुजरात एक पायदान फिसली
अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाए। गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन ही बना सकी।
दिल्ली ने अब तक 9 मैच खेले हैं, इनमें से टीम को 4 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
गुजरात ने भी 9 मैच खेल लिए हैं। टाइटंस ने 4 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर है। गुजरात के पास भी 8 अंक हैं। बेहतर रनरेट के कारण दिल्ली ऊपर है।
SRH के पास आज टॉप-2 में आने का मौका
IPL में आज SRH और RCB के बीच मुकाबला खेला जाना है। पॉइंट्स टेबल में SRH 7 मैच में 10 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बेहतर रनरेट के कारण KKR दूसरे नंबर पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR) 7 जीत के साथ 14 पॉइंट्स लेकर पहले स्थान पर है। अगर SRH जीता तो 12 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ जाएगा।
RCB हारी तो IPL से बाहर, जीती तो 9वें नंबर पर आ सकती है
RCB के लिए लीग में अब हर मैच करो या मरो होगा। आज का मैच हार जाने पर RCB की लीग में चुनौती समाप्त हो जाएगी, हर टीम 14 मैच खेलती है। प्लेऑफ में बेहतर रनरेट से भी जाने के लिए टीम को कम से कम 14 पॉइंट्स की जरूरत होती है, इसमें भी प्लेऑफ की गारंटी नहीं होती। इसके लिए 14 में से 7 मुकाबले जीतने होते हैं, साथ ही दूसरी टीमों पर निर्भर होना पड़ता है।
RCB ने 8 में से 1 मैच जीता और 7 मैच हारे हैं। प्लेऑफ में जाने के लिए बचे 6 मुकाबले किसी भी हाल में जीतने होंगे, अगर टीम हार गई तो उसके बचे चांस भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। अगर जीत गए तो बेहतर रनरेट के आधार पर 4 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर पंजाब किंग्स के ऊपर आ सकती है।