सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने जीता रजत, लवलीना-पिंकी के पदक पक्के

आइची-नागोया। एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को भारत के लिए पदक का सिलसिला जारी रहा। निशानेबाज ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक के लिए हुए शूटऑफ में ईशा चीन की शियाओ जियारुईशुआन से मामूली अंतर से पीछे रहीं। ईशा ने कुल 38 अंक हासिल किए, जबकि निर्णायक शूटऑफ में चीन की खिलाड़ी ने तीन निशाने लगाए और ईशा दो निशाने लगा सकीं।

ईशा ने फाइनल में शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन किया। नियमित मुकाबले और शुरुआती शूटऑफ के बाद वह स्वर्ण की दौड़ में बनी रहीं, लेकिन अंतिम शूटऑफ में उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। इस पदक के साथ भारत के एशियन गेम्स अभियान में एक और रजत जुड़ गया। कुराश में पिंकी बल्हारा ने दक्षिण कोरिया की लिम गाराम को महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर भारत का पदक पक्का किया। अब पिंकी सेमीफाइनल में उतरेंगी। यह एशियन गेम्स में कुराश में भारत का तीसरा पदक सुनिश्चित हुआ है।

मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही लवलीना ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरा पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले उन्होंने पिछले एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #रजत #लवल #पदक #DeskSource #एनएन #टवर #आईट