सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, ईरान को रोमांचक मुकाबले में हराया

नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जापान के आइची-नागोया में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और अंतिम क्षणों तक मुकाबला रोमांचक बना रहा।

भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। इससे पहले भारत ने ग्रुप चरण में ईरान को 37-23 से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और महत्वपूर्ण अंकों के साथ मुकाबला अपने नाम किया।

इस स्वर्ण पदक के साथ भारत ने महिला कबड्डी में अपना दबदबा कायम रखा है। 2010 में महिला कबड्डी के एशियन गेम्स कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2018 जकार्ता खेलों को छोड़कर भारत ने हर संस्करण में स्वर्ण पदक जीता है। 2018 में ईरान ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की नजर भी स्वर्ण पदक पर है। पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जहां उसका सामना भी ईरान से होना है।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #कबड #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #रदर