सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियन गेम्स में भारत का तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी में पांचवीं बार पदक

नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को रोमांचक फाइनल में 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने मौजूदा एशियन गेम्स में अपना तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। आइची-नागोया में खेले गए मुकाबले में भारत और ईरान के बीच शुरुआत से ही कड़ा संघर्ष देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों ने निर्णायक क्षणों में महत्वपूर्ण अंक जुटाए और तीन अंकों की बढ़त के साथ मुकाबला अपने नाम किया। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा।

महिला कबड्डी में भारत का यह एशियन गेम्स का चौथा स्वर्ण है। 2010, 2014 और 2022 में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारतीय टीम को रजत पदक मिला था। इस तरह 2026 का पदक महिला कबड्डी में भारत का पांचवां पदक है। भारत के तीन स्वर्ण पदकों में महिला क्रिकेट टीम का खिताब और निशानेबाजी में सुरूची सिंह फोगाट तथा कमलजीत की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम का स्वर्ण भी शामिल है। अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम भी ईरान के खिलाफ फाइनल में उतरेगी।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #कबड #पदक #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #2026