सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियाड क्वार्टरफाइनल हार के बाद सिंधु की भावुक पोस्ट, लिखा- सफर जारी है
नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का महिला एकल अभियान क्वार्टरफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। सिंधु को चीन की चेन यूफेई के खिलाफ 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में सिंधु ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद चेन ने वापसी करते हुए मैच जीत लिया।
हार के बाद सिंधु ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि वह इस नतीजे से दुखी हैं और बार-बार उन तीन अंकों के बारे में सोच रही हैं, जिनके जरिए वह दूसरे गेम में मैच खत्म करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम पहले से ही उन परिस्थितियों पर काम कर रही है, जिनमें सुधार की जरूरत है। सिंधु ने अपने चौथे एशियन गेम्स अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से अब तक भारत के लिए 12 वर्षों तक खेलने की यात्रा गर्व की बात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक दर्दनाक नतीजा इतने लंबे सफर को परिभाषित नहीं कर सकता और वह आगे भी खेलना चाहती हैं।
सिंधु ने टूर्नामेंट के व्यस्त कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि उन्हें करीब 18 घंटे के भीतर तीन मुकाबले खेलने पड़े और देर रात तक मुकाबला खेलने के बाद बहुत कम समय में दोबारा कोर्ट पर उतरना पड़ा। उनके अनुसार, इस कार्यक्रम ने उनकी शारीरिक तैयारी और रिकवरी पर असर डाला।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #टरफ #इनल #सफर #DeskSource #एनएन #टवर #आईट