सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कोई भी पार्टी 134 का जादुई आंकड़ा यानी बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। 80 घंटों के बावजूद चुनाव आयोग ने अब तक नतीजों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जबकि गठबंधन की सरकार के लिए कवायद तेज हो चुकी है।
नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के प्रेसिडेंट शाहबाज शरीफ ने रविवार रात पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल से मुलाकात की। इसके बाद PPP ने कहा- सोमवार को सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग के बाद कोई फैसला करेंगे।
दूसरी तरफ, इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थन से जीते निर्दलीय पाला बदलकर नवाज के साथ जाने लगे हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिया गया, जबकि एक सीट NA-88 के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां 15 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी। बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं।
पाकिस्तान की सभी 264 सीटों पर नतीजों की घोषणा हुई…
नोट- पहले इमरान समर्थक 100 सीटों पर जीते बताए गए थे। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से 92 लोग ही इमरान की PTI से जुड़े हैं। इन्हीं ने पहले PTI से नामांकन दर्ज कराया था जो कैसिंल हो गया था। उसके बाद वो निर्दलीय लड़े थे।
जाब के केयरटेकर CM बोले- कुछ लोग 9 मई 2023 जैसी हिंसा करने की तैयारी कर रहे
चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ PTI के विरोध प्रदर्शन को लेकर पंजाब के केयरटेकर मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा- कुछ लोग 9 मई 2023 को हुए दंगों की तरह ही दंगे करने की योजना बना रहे हैं।
दरअसल, मई में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में हिंसा भड़क गई थी। PTI कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरकर खान की रिहाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मिलिट्री हेडक्वॉर्टर समेत शहीदों स्मारकों पर हमला किया था। पाकिस्तान में दंगे भड़क गए थे, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी।
मियांवाल चेकपोस्ट पर हमले की कोशिश नाकाम, आतंकियों को ढूंढ रही पुलिस
पाकिस्तान चुनाव के नतीजों के बीच पंजाब में मियांवली चेक पोस्ट पर 10 से ज्यादा आतंकियों ने हमले की कोशिश की। इसे सिक्योरिटी ऑफिशियल्स ने नाकाम कर दिया। काफी देर तक गन फाइट के बाद आतंकी भाग निकले। पुलिस इन्हें ढूंढ़ने में जुटी है।
01:45 PM
12 फ़रवरी 2024
कराची से जीते उम्मीदवार ने आजाद उम्मीदवार के लिए छोड़ी सीट
सिंध से जमात ए इस्लामी पार्टी के नेता ने अपनी सीट आजाद उम्मीदवार को दे दी है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मुझे खैराक में ये सीट दे रहे हैं। उन्होंने कहा मैं PS-129 की सीट वापस करता हूं। इस सीट पर आजाद उम्मीदवार जीता है। मुझे 26 हजार वोट मिले थे, लेकिन चुनाव आयोग ने जब नतीजे जारी किए थे तब उनके वोट 30 हजार कर दिए गए।