सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग जारी है। मतदान गुरुवार सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चला। चुनाव आयोग ने 18 घंटे की देरी के बाद आधिकारिक नतीजे घोषित करना शुरू कर दिए हैं।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। बाकी सीटें रिजर्व हैं। पाकिस्तान में मुख्य रूप से 3 पार्टियों के बीच मुकाबला है। इनमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने 265 में से 107 सीटों के नतीजे घोषित किए
13 मिनट पहले
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में धारा 144 लागू
25 मिनट पहले
PTI का गठबंधन सरकार बनाने से इनकार
PTI के चेयरमैन गौहर अली खान ने कहा है कि वो किसी पार्टी से गठबंधन के लिए संपर्क में नहीं हैं। गौहर ने जियो न्यूज से कहा- PTI नेशनल असेंबली की 150 सीटें जीतेगी। हम बहुमत हासिल करेंगे।
केंद्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए PPP और PML-N के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है क्योंकि प्रारंभिक परिणामों से पता चलता है कि स्वतंत्र उम्मीदवार चुनाव में आगे चल रहे हैं।
41 मिनट पहले
हिंदू उम्मीदवार महेश मलानी NA-215 सीट से जीते
सिंध प्रांत की NA-215 सीट से PPP पार्टी के महेश मलानी ने जीत हासिल की है। महेश पहले ऐसे हिंदू हैं, जिन्होंने नेशनल असेंबली की सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्हेंने ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) पार्टी के अरबाब गुलाम रहीम को 18,715 वोटों से हराया।
51 मिनट पहले
PML-N के इशाक डार बोले- जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार PML-N के संपर्क में
PML-N नेता और पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि आम चुनावों में जीत हासिल करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। पूर्व वित्त मंत्री ने जियो न्यूज से कहा- उन्होंने हमसे संपर्क किया है और वे अगले 72 घंटों में किसी न किसी पार्टी में शामिल होंगे।
59 मिनट पहले
इस्लामाबाद में इमरान की पार्टी के 30 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान की पार्टी PTI के 30 कार्यकर्ताओं पर के खिलाफ केस दर्ज किया है। FIR के मुताबिक, इनमें से 10-15 लोगों के पास हथियार थे। सभी एक सार्वजनिक बैठक की तैयारी कर रहे थे।
01:36 PM
9 फ़रवरी 2024
आसिफ अली जरदारी शहीद बेनजीराबाद से जीते
बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी ने शहीद बेनजीराबाद की NA-207 सीट पर जीत हासिल की है। उन्हें 1 लाख 46 हजार 989 वोट मिले।