सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, सुविधाओं और गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपने विश्वविद्यालय जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति प्रीति पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं आर डॉट वेंचर्स, Shekunj.com एवं OctaHire.com के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राहुल भार्गव एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. अजीत सिंह पटेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा पटेल एवं ईशान पटेल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल शैक्षणिक ज्ञान प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के कौशल, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

मध्यांचल यूनिवर्सिटी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही बदलते समय और रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने व्यावहारिक कौशल को विकसित करने तथा निरंतर सीखते रहने पर विशेष जोर दिया गया।

विश्वविद्यालय का ओरिएंटेशन कार्यक्रम पूरे सप्ताह जारी रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, शैक्षणिक प्रक्रियाओं, छात्र सेवाओं, कैंपस सुविधाओं और विश्वविद्यालय की अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को कैंपस भ्रमण के साथ ही फैकल्टी सदस्यों से संवाद करने और अपने सहपाठियों से परिचित होने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बनाया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम उनके शैक्षणिक जीवन की सार्थक और प्रेरणादायक शुरुआत साबित होगा।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #नवप #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #शनल #वरण