सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : SIR विवाद पर विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की
विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग में कथित मतभेदों की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। विपक्ष ने संसद से उनके पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। यह प्रतिक्रिया उस रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें दावा किया गया कि दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि इन घटनाक्रमों से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यदि रिपोर्ट में सामने आए तथ्य सही हैं और नियमों का पालन नहीं हुआ, तो पूरे मामले की जांच की जरूरत है।
सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने संसद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों की आपत्तियां SIR, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और अन्य प्रक्रियागत फैसलों से जुड़ी थीं।
आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी CEC से इस्तीफे की मांग की। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर, चुनाव आयोग के सूत्रों ने अंदरूनी मतभेद की बात से इनकार करते हुए कहा है कि SIR समेत सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए।
गौरतलब है कि विपक्ष इससे पहले भी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नोटिस दे चुका है। अप्रैल 2026 में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति के स्तर पर ऐसे प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया गया था।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #Sir #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #गहन #मतभ