सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “सेवा मेरा योगदान” सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमदान स्वच्छता प्लास्टिक फ्री कैंपस एवं कचरा पृथक्करण विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में (एनएसएस) की 70 स्वयंसेवी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महाविद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया कचरा एकत्रित किया तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया। छात्राओं ने प्लास्टिक एवं जैविक कचरे का पृथक्करण कर कचरा प्रबंधन की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की तथा प्लास्टिक मुक्त परिसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रमदान के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता तथा संविधान में निहित कर्तव्यबोध और सामूहिक उत्तरदायित्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। स्वयंसेवियों ने श्रमदान को जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बताते हुए स्वच्छ भारत एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा यादव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रतिमा यादव (भूगोल विभाग) एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी (प्राणीशास्त्र विभाग) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #तहत #रमद #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #एनएसएस