सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प संग मना एनएसएस स्थापना दिवस

भोपाल राष्ट्रीय सेवा योजना के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेविकाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति रात्रे, एवरेस्ट पर्वतारोही ने अपने प्रेरणादायी जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवाओं, विशेष रूप से बेटियों के लिए अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि नेहा सिंह, जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड 2020 में राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, ने स्वयंसेविका से लेकर रासेयो राज्य पुरस्कार प्राप्त करने तक की अपनी प्रेरणादायी यात्रा साझा की। उन्होंने छात्राओं को रासेयो से निरंतर जुड़े रहकर निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डालिमा पारवानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के 58वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि रासेयो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास का प्रभावी मंच है। उन्होंने सभी अतिथियों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेविकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में रासेयो स्वयंसेविकाओं

ने महाविद्यालय परिसर में ऑडिटोरियम के पीछे स्थित क्षेत्र में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया तथा परिसर की

साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता को

जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के 58वें स्थापना दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना के

मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #समर #एनएसएस #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #58व