सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रदेश के प्रतिष्ठित नेक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त सत्य साईं महिला महाविद्यालय एवं सत्य साईं विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं प्रथम उन्मुखीकरण कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अलका भार्गव – प्राचार्य, ज्ञानोदय संभागीय आवासीय विद्यालय कटारा हिल्स भोपाल रहीं। डॉ. भार्गव एक कुशल प्रशिक्षक एवं समाज सेविका हैं । जिन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी के रूप में 7 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ .अलका भार्गव ने अपने संबोधन में रामधारी सिंह दिनकर की कविता का उल्लेख करते हुए छोटे-छोटे प्रसंगों के माध्यम से बेटियों के महत्व को रेखांकित किया उन्होंने कहा की बेटी जीवन का आधार है।

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं प्रथम उन्मुखीकरण कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

प्रकृति के तीन उदाहरण देते हुए बताया कि प्रकृति खाली जगह को किस तरह विशेष (खास) बना देती है इसी तरह हमें भी स्वयं को कभी खाली नहीं रखना चाहिए उन्होंने प्रेरित किया कि हर बात को व्यक्त करना सीखें हर चीज को सहेजना संजोना सीखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें । महाविद्यालय की निदेशक डॉ. प्रतिभा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राएं एन एस एस से जुड़कर अपने व्यक्तित्व को प्रखर बना सकती हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेनू मिश्रा एवं विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू बाजपेई की गरिमामई उपस्थिति रही,। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं अनुष्का, प्रतिभा,अनुकृति एवं खुशी ने गणेश स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया। पूर्वा शर्मा, नैन्सी शर्मा, तनुश्री ने दक्षिण भारतीय नृत्य एवं पूर्वा शर्मा ने एकल राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही “नशा नहीं जिंदगी अपनाओं” विषय पर नशा मुक्ति आधारित एक संदेश परक , नुक्कड़ नाटक स्वयंसेविका मानवी जादौन, मुस्कान अश्वारे, मीना बघेल, रिया यादव, स्मृति शर्मा, वैशाली चौधरी ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में कोर ग्रुप की स्वयंसेविकाएं कृष्णा विश्वकर्मा, मानवी जादौन, मुस्कान अश्वारे, अनुष्का गुप्ता एवं कशिश कराड ने पूर्ण सहयोग दिया ।कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेवीकाआकांक्षा एवं अंशी द्वारा किया गयाl


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #रथम #करण #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अलक