सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेपाल पीएम ने यूएन में भारत-चीन को कहा धन्यवाद, हिमालय पर साथ आने की अपील
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में हाल की विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल की मदद के लिए भारत और चीन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों ने नेपाल को तत्काल और उदार सहायता उपलब्ध कराई। शाह ने अन्य देशों, संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं, मानवीय संगठनों और दुनिया भर के लोगों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री शाह ने अपने संबोधन में हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते जलवायु जोखिमों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हिंदू कुश-हिमालय क्षेत्र करीब दो अरब लोगों के लिए जल, पारिस्थितिकी, कृषि और आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। उनके अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियरों के पिघलने, पर्वतीय ढलानों के अस्थिर होने, बाढ़ और भूस्खलन जैसे खतरे बढ़ रहे हैं। शाह ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में ‘हिमालयी जलवायु लचीलापन तंत्र’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इसके तहत तीनों देशों के बीच उपग्रह आंकड़े और विशेषज्ञता साझा करने, खतरनाक हिमनदीय झीलों की निगरानी तथा समय रहते चेतावनी की व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन सीमाओं को नहीं मानता और हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी आपदाओं का प्रभाव एक से अधिक देशों तक पहुंच सकता है। इसलिए क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम से वैज्ञानिक जानकारी, आपदा प्रबंधन और पूर्व चेतावनी व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। शाह का यह प्रस्ताव नेपाल में हाल में आई विनाशकारी बाढ़ की पृष्ठभूमि में आया है। उन्होंने जलवायु न्याय और आपदा प्रभावित देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #81व #मदद #उपलब