ITDC Cinema
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की बेटी महनूर सफदर शादी के बंधन में बंध गई हैं। महनूर का निकाह पाकिस्तान के कारोबारी जब्बार खालिद के बेटे अजान जब्बार के साथ हुआ। इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
महनूर अपनी शादी में पारंपरिक लहंगा-चोली और डायमंड ज्वेलरी में नजर आईं। उनके ब्राइडल लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वहीं दूल्हे अजान जब्बार के साथ महनूर ने कई रोमांटिक पोज भी दिए। शादी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई प्रमुख राजनीतिक और कारोबारी हस्तियां शामिल हुईं।
शरीफ परिवार पाकिस्तान के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में गिना जाता है। महनूर की मां मरियम नवाज पंजाब की मुख्यमंत्री हैं, जबकि उनके नाना नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री हैं। इसी वजह से महनूर की शादी पाकिस्तान में खास चर्चा का विषय बनी हुई है।
शादी समारोह की तस्वीरों में महनूर और अजान की जोड़ी काफी आकर्षक नजर आई। सोशल मीडिया यूजर्स भी दोनों की तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।