सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर स्थित गौड़ रानी कमलापति के ऐतिहासिक चमन महल में मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश में समान नागरिकता संहिता – 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने के लिए कैबिनेट की स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ तथा मुख्य सचिव अनुराग जैन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ई -बस में बैठकर कैबिनेट बैठक स्थल जगदीशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य से उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

जगदीशपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कैबिनेट के निर्णयों के विषय में प्रेस वार्ता भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संभाग आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने ऐतिहासिक चमन महल का अवलोकन करवाया और उसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #जगद #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #कमल #चमन