सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दो दिन के दौरे पर हैं। वो राजधानी थींपू के ताशिचो द्जोंग पैलेस पहुंचे। यहां उनका औपचारिक स्वागत हुआ। उन्होंने भूटान के राजा जिग्मे वांगचुक से मुलाकात की।

इसके पहले प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पारो एयरपोर्ट पर उनका गले मिलकर स्वागत किया। टोबगे ने मोदी से कहा, ‘स्वागत है मेरे बड़े भाई।’ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस बीच भूटानी युवाओं ने भी उनका स्वागत किया। युवाओं ने मोदी के लिखे गाने पर गरबा किया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक PM मोदी 22-23 मार्च को भूटान में रहेंगे। पहले उनका दौरा 21-22 मार्च को होने वाला था। यह भूटान के पारो एयरपोर्ट पर मौसम की स्थिति खराब होने के चलते रद्द हो गया था।

ताशिचो द्जोंग पैलेस में मोदी का औपचारिक स्वागत हुआ।

प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पारो एयरपोर्ट पर PM मोदी को गले लगाया।

पारो एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भूटान के युवाओं ने मोदी के लिखे गाने पर गरबा किया।

चुनावों के ऐलान के बाद विदेश दौरे पर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री

मोदी भारत में आम चुनावों का ऐलान होने के बाद किसी विदेश दौरे पर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चुनाव से ठीक पहले भूटान जाकर मोदी ने पड़ोसी देश को उसकी अहमियत का एहसास कराने की कोशिश की है।

भूटान भी मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान – ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से नवाजेगा। यह सम्मान भूटान के राजा उन्हें देंगे। इसके अलावा भूटान के राजा जिग्मे वांगचुक भारत-भूटान संबंधों को मजबूत करने और कोरोना के समय मदद करने के लिए मोदी को एक अन्य अवॉर्ड से भी सम्मानित करेंगे।

PM मोदी ने पारो एयरपोर्ट पर भूटानी अधिकारियों से भी मुलाकात की।

दोनों देशों के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ऊर्जा संरक्षण और खाद्य सुरक्षा मानकों पर सहयोग से जुड़े समझौते हुए।

भूटान में आज सभी स्कूल बंद

भूटान में मोदी का स्वागत करने के लिए आज सभी स्कूल बंद हैं। छात्र उनका स्वागत करने के लिए एक्सप्रेस हाईवे पर पहुंचे। भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे 5 दिन के लिए (14-18 मार्च) भारत आए थे। जनवरी 2024 में PM बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। यात्रा के दौरान टोबगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी से मुलाकात की थी। इसी दौरान उन्होंने PM मोदी को भूटान के दौरे पर आमंत्रित किया था। इसे मोदी ने स्वीकार भी कर लिया था।