सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल भोपाल की उप प्राचार्या आशा चंगलानी को सेज ‘स्टूडेंट च्वॉइस अवॉर्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के रॉयल सेज हॉल में इंटरनेशनल लाइफ मैनेजमेंट गुरु पंडित विजय शंकर मेहता ने दिया। चंगलानी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रतिवर्ष उन शिक्षकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने असाधारण प्रयासों से छात्रों को प्रतिबद्धता के साथ अपनी पूरी क्षमताओं को प्रदर्शित करने में अपना योगदान दिया हो। इस सम्मान के लिए चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की बड़ी भूमिका रहती है। इसमें शिक्षकों की अकादमिक योग्यता, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव को आधार बनाकर उनका चयन किया जाता है।

आशा चंगलानी की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष सिद्ध भाऊ, उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी, सचिव एसी साधवानी, सह-सचिव केएल रामनानी, वरिष्ठ सदस्य घनश्याम बूलचंदानी, अकादमिक निदेशक गोपाल गिरधानी, विद्यालय प्राचार्य अजय बहादुर सिंह‌, साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत स्कूल के सभी छात्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।