सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि भोपाल स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि जन-सुविधा और राजधानी के आधुनिकीकरण से जुड़े इन सभी महत्वपूर्ण प्रकल्पों में गति लाई जाए, ताकि नागरिक तय समय-सीमा में इनका लाभ उठा सकें। मंत्री काश्यप मंगलवार को भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर आयोजित बैठक में कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे।
समयबद्धता और उत्कृष्ट मापदंडों पर जोर समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री श्री काश्यप ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन न केवल द्रुत गति से हो, बल्कि उनके निर्माण में तकनीकी और ढांचागत उत्कृष्टता का भी पूरा ध्यान रखा जाए ।
बैठक में भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अंजू अरुण कुमार ने संचालित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति और भावी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #एमएसएमई #णवत #समझ