सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सितंबर 2026 को प्रदेश के प्रतिष्ठित नेक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त सत्य साईं महिला महाविद्यालय एवं सत्य साईं विधि महाविद्यालय भोपाल में सीआईआई आई डब्ल्यू एन भोपाल चैप्टर के सहयोग से एक प्रेरणादाई मेंटरशिप एवं उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं में उद्यमशीलता की भावना जागृत करना , उन्हें आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व की दिशा में प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में खद्योंत नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक निदेशक अलका शर्मा तथा कैफे आमादो की संस्थापक मीनल राय शेजवार उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा संघर्ष चुनौतियों और अनुभवों को छात्राओं के साथ बड़ी सहजता से साझा किया । उनके जुझारू व्यक्तित्व और प्रेरक विचारों ने उपस्थित छात्राओं में बड़े स्वप्न देखने विपरीत परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने तथा अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने की नई ऊर्जा भर दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह महाविद्यालय की प्राचार्य रेनू मिश्रा एवं विधि महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू बाजपेई की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम की समन्वयक कला संकाय प्रमुख डॉ. श्री जी सेठ साथ ही महाविद्यालय के सलाहकारगण, महिला उद्यमी, प्रबंधन संकाय सदस्य, तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं जिनके सक्रिय सहयोग और सहभागिता ने आयोजन को सार्थक एवं सफल बनाया। छात्राएं इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी और उद्यमिता आर्थिक स्वालंबन तथा नेतृत्व की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाएंगी। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र विभाग की सह प्राध्यापिका डॉ .वर्षा सक्सेना ने किया तथा मनोविज्ञान की सहायक प्राध्यापिका ज्योति ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #टरश #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #आईआई