सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मानस भवन श्यामला हिल्स में मानस भवन के कीर्ति पुरुष पं. रमाकांत दुबे स्मृति समारोह में राम कथा पर प्रवचन का सोमवार को समापन हुआ। इसका विषय था-रामकाज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम। मानस मर्मज्ञ भक्ति प्रभा ने कहा कि रामकाज का आध्यात्मिक अर्थ है कि व्यक्ति भक्ति की ओर उन्मुख हो। उन्होंने आगे कहा कि हनुमान जी द्वारा बताए मार्ग पर चलकर लंका से विभीषण राम दल की ओर चल पड़ते हैं। वे कहते हैं कि ईश्वर की शरण में आकर ही जीव की कुशलता होती है। अन्यथा देह में दुर्गुणों की लंका व्यक्ति को कभी विश्राम नहीं देती। यही रामकाज का हमारे जीवन में महत्व है। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति है। कार्यक्रम में सुशील केडिया ने विदूषी सम्मान से दीदी भक्ति प्रभा को सम्मानित किया।