सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एलएन मेडिकल एवं जे के हॉस्पीटल के डॉ. ए.के. चौधरी एवं इंद्रजीत जग्गी के नेतृत्व में आज आनंद आश्रम, शिवाजी नगर वृद्ध आश्रम, भोपाल में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. राहुल अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, नेत्र विभाग, की विशेषज्ञ टीम द्वारा एल.एन. मेडिकल कॉलेज एवं जे.के. हॉस्पिटल, एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा वरिष्ठजनों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।शिविर के दौरान 25 वरिष्ठजनों की स्वास्थ्य एवं रक्त संबंधी जांच भी की गई। नेत्र परीक्षण के दौरान 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन के लिए जे.के. हॉस्पिटल, आने हेतु निवेदन किया गया।

इसके साथ ही जिन वरिष्ठजनों को दृष्टि संबंधी समस्या थी, उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया तथा आगे की चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी दी गई।शिविर में चिकित्सकों की टीम ने वरिष्ठजनों को आंखों की नियमित जांच,कर उचित देखभाल एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।शिविर के सफल आयोजन एवं वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, चिकित्सकों, चिकित्सा दल एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएन #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #नगर #ठजन