सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एलएन आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल के रचना शरीर विभाग द्वारा महर्षि दधीचि जयंती का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ धन्वंतरि वंदना से हुआ। इसके पश्चात् संकाय सदस्यों का सम्मान किया गया और रचना शरीर विभागाध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। प्राचार्य डॉ. सपन जैन एवं निदेशक डॉ. विशाल सिवहरे ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने मानव कल्याण के लिए महर्षि दधीचि के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके सर्वोच्च त्याग पर प्रकाश डालते हुए अंग एवं देहदान के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम को एलएनसीटी विश्वविद्यालय के संस्थापक जे. एन. चौकसे, सचिव डॉ. अनुपम चौकसे एवं कार्यकारी निदेशक धर्मेंद्र गुप्ता के निरंतर मार्गदर्शन मिला विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, विजेताओं को निर्णायकों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
रचना शरीर विभाग के संकाय सदस्यों — डॉ. माधुरी कोचे, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष; डॉ. नेहा जैन, प्रोफेसर; डॉ. स्वाति गर्ग, प्रोफेसर; एवं डॉ. ऋचा तिवारी, सहायक प्रोफेसर — के सक्रिय प्रयासों तथा विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से संपन्न हुआ।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएन #महर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #11व