सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: साउथ कोरिया की सेना नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हत्या की तैयारी कर रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक साउथ कोरिया ने स्वीकार किया कि उसकी सेना उत्तर कोरिया के किम जोंग उन की संभावित हत्या के लिए सक्रिय रूप से ‘हत्या अभ्यास’ (डिकैपिटेशन ड्रिल) कर रही है।

साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा- नॉर्थ कोरिया का सामना करने के लिए तानाशाह की हत्या एक ऑप्शन है। इसके लिए हमारी सेना ड्रिल कर रही है। इसके अलावा परमाणु हथियारों की तैनाती को भी ऑप्शन में रखा गया है। इसकी तैयारी भी की जा रही है। ‘हत्या अभ्यास’ में अमेरिकी सेना भी हमारा साथ दे रही है।

दरअसल, 31 दिसंबर को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने 2024 के लिए अपना एक प्लान बताया था। इसके तहत नॉर्थ कोरिया 2024 में 3 और जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है। नॉर्थ कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक नॉर्थ कोरिया 2024 में और परमाणु हथियार भी बनाएगा। यह खबर सामने आने के बाद साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्ट ने बयान जारी किया।