सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। अहमदाबाद में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। राजस्थान ने 19 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया।
मुकाबले में रोवमैन पॉवेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार डाइविंग कैच लपका और बाद में सिक्स लगाकर मैच भी जिताया। दिनेश कार्तिक को थर्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया, जिस पर कॉन्ट्रोवर्सी हो गई। वहीं, RCB के कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल ने अहम कैच छोड़े।
मैच हारने के बाद विराट कोहली उदास दिखे।
मैच खत्म होने के बाद कोहली।
कोहली ने दिनेश कार्तिक को गले लगाया। कार्तिक के IPL करियर का अंत हार के साथ हुआ।
एलिमिनेटर मैच मोमेंट्स….
- बोल्ट की यॉर्कर पर गिरे प्लेसिस
मैच के पहले ही ओवर में RR की यॉर्कर पर RCB के ओपनर फाफ डु प्लेसिस गिर गए। पहले ओवर की चौथी बॉल पर बोल्ट ने इनस्विंगिंग यॉर्कर फेंकी। डुप्लेसिस स्विंग के लिए तैयार नही थे, वे डिफेंड करने गए और क्रीज पर गिर गए। हालांकि, बॉल पैड से लगकर पीछे गई और टीम को एक रन मिला।
डुप्लेसिस ने मुकाबले में 17 रन बनाए।
- रोवमन पॉवेल ने लिया डाइविंग कैच
राजस्थान के प्लेयर रोवमन पॉवेल ने शानदार डाइविंग कैच लिया। मैच के पांचवे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने फाफ डु प्लेसिस को लेंथ बॉल फेंकी। प्लेसिस ने इसे मिडविकेट की ओर खेला। शॉट सही से टाइम नहीं हुआ, डीप मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे पॉवेल दौड़ते हुए आए और डाइव लगाकर एक मुश्किल कैच लपक लिया।
रोवमन पॉवेल ने मुकाबले में कुल 4 कैच लिए।
- जुरेल ने पाटीदार का कैच छोड़ा
RCB की इनिंग्स के 11वें ओवर में रजत पाटीदार को जीवनदान मिला। रविचंद्रन अश्विन के ओवर की चौथी बॉल पर पाटीदार ने पुल शॉट खेलना चाहा, लेकिन बॉल उनके बैट के एज से लगी और मिड ऑन में गई जहां जुरेल फील्डिंग कर रहे थे। जुरेल कैच लेने के लिए आगे आए, लेकिन बॉल उनके हाथों से फिसलकर ग्राउंड पर गिर गई। तब पाटीदार ने महज 5 रन बनाए थे। आखिर में पाटीदार 34 रन बनाकर आउट हुए।
ध्रुव जुरेल से पाटीदार का आसान सा कैच छूट गया।
- लोमरोर को बाउंड्री पर मिला जीवनदान
RCB के बैटर महिपाल लोमरोर को बाउंड्री के पास जीवनदान मिला। 14वें ओवर की तीसरी बॉल पर युजवेंद्र चहल के सामने लोमरोर ने स्लॉग स्वीप लगाया। बॉल सीधे डीप मिडविकेट पर सिक्स के लिए जा रही थी। वहां फील्डिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल दौड़ते हुए आए और कैच का भी मौका भी बनाया। जायसवाल गेंद तक पहुंचे ही थे, लेकिन बॉल उनके हाथों से छिटक गई और बाउंड्री के बाहर सिक्स के लिए चली गई।
महिपाल लोमरोर को 6 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला।
- थर्ड अंपायर की गलती से कार्तिक को मिला जीवनदान, हुई कॉन्ट्रोवर्सी
थर्ड अंपायर की गलती की वजह से दिनेश कार्तिक को जीवनदान मिल गया। 15वें ओवर में रजत पाटीदार के विकेट के बाद दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने आए। आवेश खान ने कार्तिक को अंदर आती गेंद फेंकी, जो सीधे उनके पैड पर लगी। RR की अपील पर अंपायर ने इसे आउट करार दिया। कार्तिक अंपायर के निर्णय से असहमत हुए और रिव्यू के लिए गए।
रिव्यू में थर्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया। उनका मानना था की पहले बैट से बॉल लगी, जिसका स्पाइक अल्ट्रा एज पर दिखा। हालांकि, जब बाद में रीप्ले देखा गया तो नजर आया कि स्पाइक बॉल से नहीं, बल्कि बल्ले और पैड की संपर्क की वजह से आया है। कार्तिक उस बॉल पर आउट थे।