आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के बीच इजराइल से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां अल्कोहल आइटम्स मसलन शराब, बीयर और वाइन की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इसके अलावा कुकीज की सेल 50% और बेकरी प्रोडक्ट्स की बिक्री भी 33% बढ़ी है। डिमांड और सेल्स से जुड़े इन आंकड़ों को ‘यरुशलम पोस्ट’ ने पब्लिश किया है। अखबार ने यह डेटा इजराइल की मशहूर फूड डिलिवरी कंपनी यान्गो डेलि से लिया है।
7 अक्टूबर को हमास आतंकियों ने इजराइल पर हमला किया था। इसमें 1200 लोग मारे गए थे। 240 बंधक हैं। गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री का दावा है कि इजराइली हमलों में उसके 13 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
वाइन की बिक्री दोगुनी हुई
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा डिमांड वाइन की बढ़ी है और इसके चलते बिक्री दोगुनी हो गई है। आसान तरीके से समझें वाइन की सेल पूरे 100% बढ़ी है। बीयर की सेल 40% बढ़ी है।
अल्कोहल के अलावा बेकरी आइटम्स और स्नैक्स की सेल भी खूब परवान चढ़ी। कुकीज प्रोडक्ट्स की सेल में 50% इजाफा दर्ज किया गया है। इसके अलावा बेकरी आइटम्स की बिक्री 33% बढ़ी है।
इन तमाम चीजों के अलावा कुछ और प्रोडक्ट्स की बिक्री भी बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स की मांग तेज हुई है। यहां के पॉपुलर स्नैक्स जैसे बाम्बा, पोटैटो चिप्स और कुकुम्बर मिक्स की बिक्री में दस फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
हालांकि आम तौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स जैसे दूध, अंडे, चीज, चॉकलेट मिल्क और पेपर टॉवेल्स की डिमांड भी बढ़ी है। 7 अक्टूबर को जैसे ही जंग शुरू हुई तो वाटर बॉटल्स की बिक्री में 1500% की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि जैसे-जैसे जंग लंबी खिंचती गई तो इसकी डिमांड कम हो गई।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।
गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।