आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : SC ने बिहार सरकार से कहा कि जाति सर्वेक्षण डेटा ब्रेकअप को सार्वजनिक डोमेन में रखा जाए। ताकि इससे निकाले गए निष्कर्ष को अगर कोई चुनौती देना चाहे तो वह चुनौती दे सके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिहार जाति सर्वेक्षण डेटा जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे कई समस्याएं पैदा होती हैं। कोर्ट ने कहा कि यह डेटा सभी की पहुंच में होना चाहिए।

YSR तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में विलय कल, पार्टी अध्यक्ष शर्मिला खड़गे से मिलेंगी

YSR तेलंगाना पार्टी की संस्थापक YS शर्मिला कांग्रेस में अपनी पार्टी के विलय को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को दिल्ली जाएंगी। शर्मिला ने मंगलवार को अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वे और पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे। शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि शर्मिला को राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में एक पद दिया जाएगा।

जापान के हानेडा एयरपोर्ट पर प्लेन में आग लगी, लैंडिंग के दौरान कोस्ट गार्ड के विमान से टकराने की आशंका

जापान एयरलाइन्स के एक प्लेन में टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट के रनवे पर आग लग गई। जापानी न्यूज एजेंसी क्योडो के मुताबिक, आशंका है कि लैंडिंग के दौरान विमान कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया था। फिलहाल, फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। जापान एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान होक्काइडो के शिन-चिटोस हवाई अड्डे से निकला था और इसमें 300 से अधिक यात्री सवार थे।हादसे में नुकसान से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

10 राज्यों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट, टोटल 263 केस रिपोर्ट हुए; अकेले केरल में 133

देश में कोरोना के नए सब-वैरिएंट JN.1 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 263 हो गई है। इसमें से आधे केस ज्यादा केस अकेले केरल (133) में ही है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक संक्रमण 10 राज्यों तक पहुंच गया है। इनमें केरल के अलावा गोवा (51), गुजरात (34), दिल्ली (16), कर्नाटक (8), महाराष्ट्र (9), राजस्थान (5), तमिलनाडु (4), तेलंगाना (2) और ओडिशा (1) शामिल हैं।

देश में कोरोना की स्थिति की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 573 नए केस सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4,565 पहुंच गई है, जबकि कर्नाटक और हरियाणा में 2 लोगों की मौत हुई है।

देशभर में कोरोना के शुरू होने के बाद से अब तक संक्रमण के 4.5 करोड़ केस सामने आए हैं, वहीं 5.3 लाख लोगों की मौत चुकी है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4.4 करोड़ से पार हो गई है। नेशनल रिकवरी रेट 98.81% है।