आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापान के इशिकावा में नए साल के दिन 7.6 की तीव्रता का भूकंप आया। जापान टुडे के मुताबिक इससे अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, वहां 140 आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं। इनकी तीव्रता 3.4 से 4.6 के बीच रही है।
इशिकावा में भूकंप से कई जगहों पर आग लग गई। इससे 200 इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं। 32,500 घरों में बिजली नहीं है। यहां एक और भूकंप की चेतावनी जारी की गई है।
लाइव अपडेट्स
29 मिनट पहले
इमारतों के नीचे दबे 14 लोग
जापान के मीडिया हाउस NHK के मुताबिक वाजिमा शहर में 14 लोग इमारतों के नीचे दबे हैं। उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वाजिमा शहर में भूकंप से 25 इमारतें तबाह हो चुकी हैं।
02:46 PM
2 जनवरी 2024
जापान ने 6 दिन पहले ही न्यूक्लियर पावर प्लांट से बैन हटाया था
जापान में सोमवार को आए भूकंप से 6 दिन पहले यानी 27 दिसंबर को ही दुनिया के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट काशिवाजाकी कारिवा पर लगा बैन हटा था।
जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जब भूकंप आया तो इसके टॉप फ्लोर के रिएक्टर नंबर 7 और रिएक्टर नंबर 2 पर रेडियोएक्टिव मैटीरियल बहने लगा था। हालांकि, बाद में बताया गया कि प्लांट पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
दरअसल, 2011 में जापान में ईस्ट पेनिनसुला ओशिका से 70 किलोमीटर दूर 9 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसके करीब 20 मिनट बाद सुनामी आ गई थी। इस दौरान 15 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।
इसके बाद सुनामी की लहरें फुकुशिमा दाइची न्यूक्लियर प्लांट में पहुंच गई थीं।समुद्र का खारा पानी घुसने से रिएक्टर पिघलने लगे और धमाके होने लगे थे। प्लांट से भारी मात्रा में रेडियोएक्टिव मेटीरियल लीक होने लगा था, जिसके बाद जापान में इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद जापान में सभी तरह के न्यूक्लियर पावर प्लांट्स के ऑपरेशन पर बैन लगा दिया था।
12:54 PM
2 जनवरी 2024
भूकंप से 1.3 मीटर खिसकी जमीन
भूकंप से जापान के नोटो इलाके की जमीन एपिसेंटर से 1.3 मीटर तक पश्चिम की तरफ खिसक गई है।