सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। गाजा में इस्लामिक जिहाद के एक बड़े कमांडर को IDF ने गिरफ्तार कर लिया है और उसने पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे किए हैं। IDF ने इस कमांडर का फोटो भी जारी किया है।
दूसरी तरफ, गाजा के बाद अब लेबनान में इजराइली हमले तेज हो गए हैं। लेबनान के कई शहरों पर आतंकी संगठन हिजबुल्लाह की लोकेशन्स पर IDF ने हमले किए हैं। इससे हुए नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
लेबनान पर हमले तेज
IDF ने मंगलवार को लेबनान में कई लोकेशन्स पर हमले किए। यह जानकारी टाइम्स ऑफ इजराइल ने दी है, लेकिन इन हमलों से हुए नुकसान के बारे में अब तक कुछ नहीं कहा गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- हिजबुल्लाह की कुल 16 लोकेशन्स पर एयरस्ट्राइक की गई हैं। इनमें उसके कई मेंबर्स मारे गए हैं। इससे भी बड़ी बात यह कही गई है कि ईरान से आया हथियारों का एक पूरा जखीरा उड़ा दिया गया है।
माना जा रहा है कि इसमें रॉकेट लॉन्चर्स, ग्रेनेड और छोटी मिसाइलें भी थीं। ये भी कहा गया है कि ये हथियार गाजा में हमास को पहुंचाए जाने थे, लेकिन इजराइल और अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियों को इस बारे में पहले ही जानकारी मिल गई थी।