आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आयरलैंड की राजधानी डबलिन में गुरुवार (23 नवंबर) दोपहर एक स्कूल के बाहर करीब 5 लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इसमें एक 5 साल के बच्चे सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आयरिश टाइम्स के मुताबिक, हमले में 3 नवजात भी घायल हुए हैं। हमले के बाद डबलिन में दंगे भड़क गए।
आयरलैंड पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस को शक है कि ये एक आतंकी घटना भी हो सकती है। आयरिश टाइम्स के मुताबिक, हमले के बाद पारनेल स्क्वेयर पर कुछ लोग ग्रुप में इकट्ठा होकर प्रवासियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस ने भिड़ गए और उनकी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
हमले के बाद प्रदर्शन, लोगों को घर में रहने की सलाह
शहर में कई जगह तोड़फोड़, आगजनी और चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस के साथ झड़प में कुछ लोग घायल भी हुए। डबलिन पुलिस के मुताबिक, शहर में जो हिंसा हो रही है, उसमें दक्षिणपंथी तत्वों का हाथ का है। उनका एक गुट इन हमलों को अंजाम दे रहा है।
कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘आयरिश लाइव्स मैटर’ लिखी तख्तियों के साथ आप्रवासी समुदाय के पास आयरिश झंडे लहराए। डबलिन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा दी गई है। पूरे शहर में मरीजों को सलाह दी गई है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, वे अस्पताल में न जाएं। शहर में फिर से कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। फिलहाल शहर में हमले रुक चुके हैं।
स्कूल के सामने हुए हमले के बाद आयरलैंड के कुछ लोग प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इस हमले के पीछे प्रवासी लोगों का हाथ है। राजधानी डबलिन में डेनियल ओ’कोनेल की मूर्ति के सामने एक डबल डेकर बस को आग लगा दी गई। BBC के मुताबिक, पुलिस ने हिंसा के दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया।
आयरलैंड में हिंसा से जुड़ी तस्वीरें…
फुटेज डबलिन शहर का है। यहां लोग पुलिस के सामने प्रवासियों के खिलाफ नारे लगाए।
डबलिन में हिंसा के दौरान दंगाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई।
हमलावर की पहचान को लेकर अफवाहें
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, दंगों के बीच में कुछ दक्षिणपंथियों ने सोशल मीडिया पर हमलावर की पहचान को लेकर अफवाहें फैलाने की भी कोशिश की। एक प्रदर्शनकारी ने न्यूज एजेंसी AFP से बात करते हुए कहा कि कुछ दुष्ट लोग आयरिश नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।
घटना पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने कहा- मैं इस हिंसा ने स्तब्ध हूं। हालात पर काबू पाने के लिए इमरजेंसी सर्विसेज तुरंत एक्टिव हो गई थीं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
रूस-यूक्रेन जंग के बीच 1 लाख यूक्रेनियों ने आयरलैंड में ली पनाह
आयरलैंड की आबादी 53 लाख है। यहां प्रवासियों की संख्या 12 महीने में दूसरे सबसे अधिकतम स्तर पर पहुंच चुकी है। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से करीब 1 लाख प्रवासी यूक्रेनी यहां आ चुके हैं। जस्टिस मिनिस्टर हेलन मैकएंटी ने बताया कि ठगों और अपराधियों का गुट इस तरह के हमले करके लोगों में फूट डालने की कोशिश कर रहा है। आयरलैंड में इस तरह की हिंसा स्वीकार नहीं की जाएगी।
आयरलैंड के भारतवंशी PM बोले- इजराइल बदला ले रहा: कहा- ये सेल्फ डिफेंस में की गई कार्रवाई नहीं
आयरलैंड के प्रधानमंत्री भारतवंशी लियो वराडकर का कहना है कि अब इजराइल बदले की कार्रवाई कर रहा है। दरअसल, 7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद इजराइल हमास का खात्मा चाहता है। इसके लिए गाजा में सेना का जमीनी ऑपरेशन जारी है।