सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में हिस्सा लेने और बुधवार को महासभा को संबोधित करने वाले हैं। ईरानी सरकारी मीडिया ने उनके न्यूयॉर्क पहुंचने की पुष्टि की है। अमेरिका पहुंचने से पहले पेजेशकियन ने कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर ईरान के रुख और हितों को मजबूती से रखेंगे। उनके भाषण में युद्ध, ईरान की स्थिति और पश्चिमी देशों के साथ जारी तनाव प्रमुख मुद्दे रह सकते हैं।
पेजेशकियन का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष के साथ-साथ कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच मध्यस्थों के जरिए बातचीत भी हुई है। अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने इन वार्ताओं को सकारात्मक बताया है, हालांकि दोनों देशों के बीच किसी समझौते की घोषणा नहीं हुई है।
अमेरिकी प्रशासन ने ईरानी राष्ट्रपति, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और जरूरी राजनयिक कर्मचारियों को महासभा में शामिल होने की अनुमति दी है। पेजेशकियन की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संभावित मुलाकात को लेकर भी चर्चा है, लेकिन अभी तक दोनों नेताओं की बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #रपत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #81व #करन