सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रूस का सोयुज MS-25 स्पेसक्राफ्ट मंगलवार रात 8.33 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच गया। इस स्पेसक्राफ्ट में नासा की एस्ट्रोनॉट ट्रेसी कैल्डवेल डायसन, रशियन कॉस्मोनॉट ओलेग नोवित्स्की और बेलारूस की स्पेसफ्लाइट पार्टिसिपेंट मरीना वासिलिव्स्काया सवार थे।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और सोयुज MS-25 स्पेसक्राफ्ट के बीच का हैच रात 10.56 बजे खोला गया। नए क्रू मेंबर्स के स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद अब वहां एस्ट्रोनॉट्स की कुल संख्या 10 हो गई है। एक्सपीडिशन 70 के 7 मेंबर्स पहले से स्पेस स्टेशन में मोजूद है।

सोयुज स्पेसक्राफ्ट को भारतीय समय के अनुसार शनिवार, 23 मार्च को शाम 6:26 बजे कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया था। पहले इसकी लॉन्चिंग 21 मार्च को होनी थी, लेकिन लॉन्च से केवल 21 सेकेंड पहले इसे रोकना पड़ा था।

सोयुज स्पेसक्राफ्ट को भारतीय समय के अनुसार शनिवार, 23 मार्च को शाम 6:26 बजे कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया

नासा की एस्ट्रोनॉट ट्रेसी कैल्डवेल डायसन, रशियन कॉस्मोनॉट ओलेग नोवित्स्की और बेलारूस की स्पेसफ्लाइट पार्टिसिपेंट मरीना वासिलिव्स्काया

सोयुज MS-25 के तीन क्रू मेंबर्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक्सपीडिशन 70 क्रू के साथ। क्रेडिट: नासा टीवी

7 मेंबर्स पहले से स्पेस स्टेशन में मोजूद

नासा की एस्ट्रोनॉट लोरल ओ’हारा, जेनेट एप्स, मैथ्यू डोमिनिक, माइक बैरेट और जेनेट एप्स के साथ-साथ रूस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको, निकोलाई चुब और अलेक्जेंडर ग्रीबेनकिन पहले से ही स्पेस स्टेशन पर रह रहे हैं और काम कर रहे हैं।

डायसन एक्सपीडिशन 70 और 71 फ्लाइट इंजीनियर के रूप में स्टेशन पर 6 महीने बिताएंगी।

डायसन सितंबर में ओलेग कोनोनेंको और रूस की निकोलाई चूब के साथ पृथ्वी पर लौटेंगी।

ओलेग कोनोनेंको और निकोलाई चूब जब स्पेस स्टेशन से लौटेंगे तो वो 1 साल बिता चुके होंगे।

रूस की कॉस्मोनॉट नोवित्स्की और बेलारूस की मरीना वासिलिव्स्काया 12 दिन स्टेशन पर रहेंगे।

नासा की एस्ट्रोनॉट लोरल ओ’हारा भी नोवित्स्की और वासिलिव्स्काया के साथ 6 अप्रैल को लौटेंगी।

ओ’हारा जब पृथ्वी पर सोयुज स्पेसक्राफ्ट से वापस लौटेंगी तो अंतरिक्ष में 204 दिन बिता चुकी होंगी।