आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुरुग्राम का अनमोल जैसवाल भारत से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर बाय रोड तय करेगा। अनमोल का लक्ष्य है कि वह रोड के जरिए पूरी दुनिया घूमे। पूरी दुनिया की संस्कृति को वीडियो के जरिए वह भारत के लोगों तक पहुंचाना चाहते है। अनमोल अपनी पूरी यात्रा स्कॉर्पियो गाड़ी से करेंगे और अपने एक अन्य साथी के साथ वह गुरुग्राम से 22 नवंबर को रवाना होंगे।
अनमोल का यह सफर 25 हजार किलोमीटर का होने वाला है जिसमे सिंगापुर तक का सफर ही 20 हजार किलोमीटर है और बाकी ऑस्ट्रेलिया का अलग से रहने वाला है। अनमोल को इस सफर को तय करने में 4 से 5 महीने का समय लगेगा जिसमें 11 देशों का सफर तय करके वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे।
इंडिया टू लंदन का टूर पहले ही कर चुके अनमोल
अनमोल हाल ही में इंडिया टू लंदन का सफर भी बाय रोड तय कर चुके है, जिसमें उन्होंने 30 देशों के साथ 21 हजार किलोमीटर का सफर तय किया। अनमोल की माने तो तब भी उन्होंने दूसरे देशों की संस्कृति को वीडियो के जरिए भारत के सामने रखा था।
इतना खर्चा आएगा
अनमोल की माने तो इंडिया टू ऑस्ट्रेलिया के इस सफर में 120 दिनों का 2 लोगों का खर्चा 40 लाख आएगा। अनमोल ने बताया की वह सफर में गाड़ी में नही सोते इसलिए वह हर देश में होटल लेते है, जिसका खर्चा भी उसी में शामिल है।
ईरान जैसे देशों में भारतीय खाने की आती है दिक्कत
अनमोल के मुताबिक, जब उन्होंने इंडिया टू लंदन का टूर किया था तब उन्हें ईरान जैसे देशों में भारतीय खाने की दिक्कत आई थी लेकिन वह अपने साथ इंडिया से रेडी टू ईट फूड ले कर गए थे जिसे उन्होंने होटल में रुक कर गर्म कर खा लिया। बाकी ज्यादातर देशों में भारतीय रेस्टोरेंट मिल ही जाते हैं।
ये रहेगा इंडिया टू ऑस्ट्रेलिया का बाय रोड रूट अनमोल ने बताया की वह सबसे पहले भारत से नेपाल में प्रवेश करेंगे, फिर नेपाल से चीन, चीन से लाओस, लाओस से वियतनाम, फिर कंबोडिया, थाईलैंड से मयनमार, फिर वापस थाईलैंड, फिर थाईलैंड से मलेशिया, फिर सिंगापुर, फिर इंडोनेशिया और अंत में इंडोनेशिया से गाड़ी शिपिंग के जरिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी।
अनमोल ने बताया की वह सबसे ज्यादा उत्साहित चीन के लिए है। वही अनमोल ने बताया की वह ऑस्ट्रेलिया तक तो गाड़ी से जाएंगे और भारत वापसी वह फ्लाइट से करेंगे और गाड़ी शिपिंग के जरिए वापस आएगी।