सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डाक विभाग द्वारा MyGov प्लेटफॉर्म के माध्यम से "इंडिया पोस्ट के आधिकारिक शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता" का शुभारंभ किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य डाक विभाग के आधिकारिक शुभंकर को चुनना करना है, जो विभाग के मूल सिद्धांत, विश्वास, नवाचार, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता तथा भारतीय डाक की प्रतिष्ठित ब्रांड पहचान होगा।

यह ऑनलाइन प्रतियोगिता 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी तथा इसमें देश का प्रत्येक नागरिक भाग ले सकता है।

प्रतियोगिता निम्नलिखित दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी—

शुभंकर डिजाइन

शुभंकर नाम

प्रतिभागियों को निम्नलिखित प्रस्तुत करना होगा—

एक मौलिक शुभंकर डिजाइन।

शुभंकर का एक नाम, जिसका हिंदी अथवा अंग्रेजी में लिप्यंतरण भी संलग्न हो।

150 से 200 शब्दों का एक अवधारणा-नोट, जिसमें प्रस्तावित शुभंकर एवं उसके नाम की अवधारणा, प्रतीकात्मकता तथा औचित्य का विवरण हिंदी अथवा अंग्रेजी में दिया गया हो।

प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #Mygov #करन #जनस