सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गोविंदपुरा भोपाल स्थित एमएसएमई एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित राइजिंग एमपी एग्जीबिशन 2026 में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद का प्रतिनिधित्व कर रहे आईसीएमआर-भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र को बेस्ट स्टॉल कोऑर्डिनेशन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
यह सम्मान मध्यप्रदेश शासन के उद्योग आयुक्त एमएसएमई एवं उद्योग विभाग तथा लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार आईएएस द्वारा प्रदान किया गया।
तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान आईसीएमआर-बीएमएचआरसी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। संस्थान की टीम ने लोगों को सीपीआर कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन के महत्व कैंसर जागरूकता सिकल सेल एनीमिया टीबी उन्मूलन नेत्रदान रक्तदान एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रदर्शनी के तृतीय एवं अंतिम दिन शुगर बीपी, हीमोग्लोबिन एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बेहतर स्वास्थ्य एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया जिसमें आगंतुकों को दैनिक जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं बायोडोसिमेट्री विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें संबंधित विषयों पर लोगों को जानकारी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में आईसीएमआर द्वारा किए जा रहे अनुसंधान नवाचार एवं जनस्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों को पोस्टर एवं प्रदर्शनी सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया जिसे आगंतुकों द्वारा काफी सराहा गया।
इस अवसर पर बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि संस्थान जनस्वास्थ्य जागरूकता अनुसंधान एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर निर्वहन कर रहा है।
#बीएमएचआरसी #राइजिंगएमपी #प्रथमपुरस्कार #भोपाल #स्वास्थ्यसेवा #ICMR #मध्यप्रदेश #एग्जीबिशन2026 #जनजागरूकता #BMHRC