सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि 25 सितंबर से पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रति माह सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। सरकार ने इसके लिए पहले ही 5,000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर लिया है।

इस योजना के तहत प्रारंभ में लगभग 20 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। पात्रता के लिए महिलाओं की उम्र 23 साल या उससे अधिक होनी चाहिए और उनका या उनके परिवार का वार्षिक आय ₹1 लाख से कम होना चाहिए। पहले से पेंशन प्राप्त महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, हालांकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाएं अतिरिक्त लाभ पा सकती हैं।

सरकार ने कहा कि एक परिवार में यदि तीन महिलाएं योजना के पात्र हैं, तो सभी को इसका लाभ मिलेगा। आवेदक हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए। आवेदन के लिए सरकार एक मोबाइल ऐप और एसएमएस सुविधा प्रदान करेगी, ताकि घर बैठे आवेदन किया जा सके।

लाडो लक्ष्मी योजना का उद्दश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनकी आजीविका बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पात्र महिलाओं की सूची पंचायत और वार्ड स्तर पर प्रकाशित की जाएगी और किसी भी आपत्ति को दर्ज कराया जा सकेगा।

#लाडोलक्ष्मीयोजना #हरियाणा #महिलासशक्तिकरण #₹2100महिला #सैनीसरकार