सीएनएन सेंट्रल न्यूज एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया एक्सप्रेस / आईटीडीसी न्यूज भोपाल: भारत के प्रमुख ओमनीचैनल ब्रांड कैरेटलेन ने एक्सपीरिया ग्रुप बनाया के साथ मिलकर 31 मई को नेशनल फ्लाइट अटेंडेंट डे के अवसर पर फ्लाइट अटेंडेंट्स की सेवा, समर्पण और गरिमा को सम्मानित किया। इस खास मौके पर कैरेटलेन ने अपना नया “रनवे”ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च की, जो विशेष रूप से महिला फ्लाइट क्रू को समर्पित है।
दिल्ली एयरपोर्ट को एक रेड कार्पेट समारोह स्थल में बदला गया, जहां एक्सपीरिया ग्रुप ने एक अनोखा अनुभव पेश किया अनुभवात्मक आयोजन किया। यहां सेलिब्रिटी-शैली का स्वागत किया गया जिसमें ऑटोमेटिक कैमरों से सुसज्जित मैनीक्विन्स ने पपराज़ी की भूमिका निभाई। फ्लाइट अटेंडेंट्स को एक खास, सम्मानजनक और स्टार-जैसा एहसास दिया गया।
कैरेटलेन की सीएमओ शैफाली गौतम ने बताया, “हमारी रनवे कलेक्शन महिलाओं की आत्मा, महत्वाकांक्षा और सौंदर्य को समर्पित है। हमने इसे एयरपोर्ट्स पर अनोखे रेड कार्पेट कैम्पेन के जरिए लॉन्च किया, ताकि उन महिलाओं को सम्मानित किया जा सके जो हमारे आसमान को सुरक्षित और स्मार्ट बनाती हैं।”
एक्सपीरिया ग्रुप के एमडी साइबल गुप्ता ने कहा, “फ्लाइट क्रू आधुनिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। 31 मई को नेशनल फ्लाइट अटेंडेंट डे के रूप में मान्यता दी गई है, और हमें उनकी सेवा व समर्पण का उत्सव मनाना चाहिए। यह अभियान एयरपोर्ट पर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना और फ्लाइट क्रू को बेहद पसंद आया।”
कैरेटलेन ब्रांड की दृश्यता बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट पर कई ब्रांडिंग और बैनर भी लगाए गए थे। ग्राहक अब इस नई रनवे कलेक्शन को ऑनलाइन या देशभर के चुनिंदा स्टोर्स में देख सकते हैं।
#कैरैटलेन #एक्सपिरिया_ग्रुप #नेशनल_फ्लाइट_अटेंडेंट_डे #फ्लाइट_अटेंडेंट #एविएशन_सेलिब्रेशन #ज्वेलरी_लॉन्च