आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : होशियारपुर के माहिलपुर कस्बे के रहने वाले हरमिलन बैंस ने गुरुवार को एशियाई खेलों में 800 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहकर फिर से रजत पदक जीता। दो दिन पहले भी हरमिलन बैंस ने 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था।

परिवार और शहर के लोगों में बेहद खुशी का माहौल है. उनके क्षेत्र और पंजाब के विभिन्न स्थानों से लोग हरमिलन के परिवार को बधाई देने के लिए फोन कर रहे हैं और उनके पास पहुंच रहे हैं।

800 और 1500 मीटर दौड में जीते 2 रजत पदक

परिवार ने बताया है कि 21 साल पहले उनकी मां ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन आज उनकी बेटी ने दो सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। बहुत खुशी हुई कि वह 800 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर आये और रजत पदक जीता और पिछले दिनों 1500 मीटर दौड़ में भी उन्होंने रजत पदक जीता और कुल मिलाकर दो पदक जीते हैं।

परिवार में खुशी का माहौल

उन्होंने बताया कि आज का मुकाबला बहुत कठिन है। लेकिन फिर भी उन्होंने अपना नाम रोशन किया है। जब हरमिलन बैंस से वीडियो कॉल पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने दो मेडल जीते है। आज का मुकाबला कठिन जरूर था लेकिन उसने अपने देश का नाम रोशन करने की ठान ली थी और आज मैंने उसे पूरा कर दिखाया।’

प्रतियोगिता कठिन थी लेकिन मैंने कर दिखाया

परिवार में उनकी दादी ने बताया कि वह हर दिन भगवान से प्रार्थना करती थीं कि भगवान उनकी पोती को उसकी सही जगह पर भेज दें। आज भगवान ने उनकी दादी की प्रार्थना सुन ली। पोती हरमिलन बैंस ने एशियन गेम्स में देश के लिए दो मेडल जीते हैं।