सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कहानी लेखन ,भाषाण प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रतिमा यादव ने कहा कि हम हिंदी पखवाड़ा मना अवश्य रहे हैं किंतु हिंदी के प्रति सम्मान एवं हिंदी संवर्धन हेतु हमारे विद्यार्थियों का दायित्व है कि रचनात्मक एवं दैनिक कामकाज में इसके प्रयोग को सहज बनाएं इसके प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करें । भारतीय ज्ञान परम्परा प्रभारी निशा जैन ने कहा कि सभी भाषा समृद्ध है यदि हम अपनी भाषा को सम्मान देंगे एवं हिंदी बोलने पर गर्व करेंगे तो समाज एवं देश में हमारी हिंदी भाषा सम्मानित होगी तथा विश्व में अपनी महत्ता का परचम लहराएगी । कार्यक्रम में अपर्णा बादल, मोनिका सिंह, पल्लवी पांडे द्वारा कहानी लेखन का निर्णय किया गया।भाषण प्रतियोगिता का निर्णय नेहा चौधरी, गोविंद मंसूरे, प्राची सिंह द्वारा किया गया ।

प्रश्न मंच कृष्ण बिहारी , मोनिका सिंह, गोविंद मंसूरी द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रज्ञा मालवीय द्वारा दिया गया कार्यक्रम का संचालन एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीपा शर्मा ने किया प्रतियोगिता कहानी लेखन में प्रथम स्थान दीपा शर्मा द्वितीय स्थान अंजलि गुर्जर एवं तृतीय स्थान पर दिव्यांशी लिटोरिया रही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम दीपा शर्मा द्वितीय जागृति तिवारी तृतीय स्थान पर निकिता कुशवाहा, दिव्यांशी लिकोरिया, अंजलि गुर्जर रही प्रश्न मंच में जिन छात्राओं को स्थान प्राप्त हुआ उनमें प्रथम दीपा शर्मा अंजलि गुर्जर द्वितीय निकिता तिवारी पिंकी इमलिया तृतीय दिव्यांशी लिटोरिया जागृति तिवारी है इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा |


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #पखव #तहत #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अवसर