सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रेलवे पॉलीक्लिनिक, हबीबगंज द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें 40 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कर्मचारियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के संबंध में महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में उपस्थित कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक उपयोगी प्रयास बताया।
भोपाल मंडल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे कर्मचारियों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे तथा वे अधिक दक्षता एवं ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #यकर #वनश #अपन