आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हरियाणा में मंगलवार (19 दिसंबर) देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र पानीपत था। अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर, 4 मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अमरी की मौत

पंजाब में अमृतसर के जंडियाला गुरु में पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर अमृतपाल अमरी मारा गया। वह 3 मर्डर केस में शामिल था, जिनमें 4 लोगों की मौत हुई थी। मृतक गैंगस्टर जंडियाला गुरु के भगवां गांव का रहने वाला था। उसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है। SSP सतिंदर सिंह ने बताया कि अमरी को कल गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया कि उसने 2 किलो हेरोइन छुपा रखी है। पुलिस उसे वहां लेकर गई। वहां उसने पिस्टल भी छिपा रखा था।

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 6 नक्सलियों को लगी गोली; कोर इलाके में घुसी फोर्स ने कैंप किया ध्वस्त

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।

IIT कानपुर में रिसर्च स्कॉलर ने पंखे से लटककर सुसाइड किया, मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कोलोराडो राज्य की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद अब ट्रम्प 2024 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ट्रम्प के खिलाफ यह फैसला अमेरिकी संविधान के नियमों के तहत लिया गया।

कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ट्रम्प 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल पर उनके समर्थकों द्वारा किए गए हमले के लिए जिम्मेदार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी इतिहास में यह पहला मौका है कि जब संविधान के 14वें संशोधन की धारा 3 का इस्तेमाल कर किसी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अयोग्य ठहराया गया हो।

मणिपुर में अब कुकी समुदाय और मिजो गुट में झड़प, 30 घायल

मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के खूनी संघर्ष के बाद, सोमवार (18 दिसंबर) को चुराचांदपुर में कुकी और जोमी जनजातियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें 30 लोग घायल हुए हैं। संघर्ष की खबर मंगलवार को सामने आई। घटना के बाद जिले में 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। साथ ही दो महीने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई।

दरअसल, कुकी बहुल गांव थिंग्कांग्फाई में अंतिम संस्कार के बाद उस स्थान पर सोमवार रात मिजो गुट ने अपना ध्वज और जोगम (जोलैंड) क्षेत्र को मिजाे स्वायत बताने वाला मैप लगाने की कोशिश की। इसका कुकी गुट ने विरोध किया था। फिर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी।