आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है। इस बीच हमास लड़ाकों का एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हमास लड़ाके इजरायली महिलाओं का पीछा करते और उन्हें गोली मारते नजर आ रहे हैं।
इजरायली फोर्सेस ने ये वीडियो जारी किया है। वीडियो 7 अक्टूबर का है, जब इजरायल में नोवा फेस्टिवल चल रहा था। इस फेस्टिवल के दौरान हमास लड़ाकों ने हमला किया और कई इजरायलियों को मार डाला। इस वीडियो में हमास लड़ाके ने एक महिला का पीछा किया, उसे बाल पकड़कर रोका और गोली मार दी।
इसके बाद दूसरी महिला के पास गया, जो जमीन पर बैठी जान की भीख मांग रही थी। लड़ाके ने उसे पॉइंट ब्लैंक पर गोली मार दी।
ये तस्वीर 27 साल की मिलेट बेन हेम की है, जो फेस्टिवल के दौरान सेल्फी ले रही थीं, तभी हमास अटैक का अलार्म बजा। मिलेट उस हमले में बच गईं। उन्होंने बताया कि हर ओर हमास लड़ाके थे, वो गाड़ियों को रोककर सभी को गोली मार रहे थे। आसमान रॉकेट्स से भर गया था। नोवा फेस्टिवल में जब हमास ने हमला किया, तब वहां 4000 मौजूद थे। फायरिंग में 364 लोग मारे गए थे।