सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, भोपाल के नूतन कन्या छात्रावास में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर छात्राओं द्वारा भगवान गणेश की विधिवत स्थापना की गई। गणपति स्थापना के साथ ही छात्रावास में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती एवं भक्ति-भाव से परिपूर्ण उत्सव का वातावरण बना हुआ है।
आयोजित विशेष आरती कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा यादव, छात्रावास वार्डन डॉ. संजना शर्मा, छात्रावास समिति की प्राध्यापक सदस्य डॉ. सीमा पाठक एवं डॉ. शालिनी प्रधान तथा समस्त छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
छात्राओं ने सुंदर भजनों, गीतों एवं गणेश स्तुति की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे छात्रावास को भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान कर दिया। आरती के पश्चात छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ गरबा एवं नृत्य किया। “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से पूरा छात्रावास परिसर भक्तिभाव और उल्लास से भर उठा।
भक्ति, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उत्साह का यह सुंदर संगम छात्रावास की एकता और सामूहिक सहभागिता का जीवंत उदाहरण बना।
कार्यक्रम के अंत में भगवान गणेश का प्रसाद वितरण किया गया। सभी छात्राओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अवसर #भगव #गणपत