ITDC Cinema
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में एक टास्क के दौरान 23 वर्षीय एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर अरिश्फा खान और गेमर स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद के दौरान स्काउट के कुछ कथित आपत्तिजनक और धमकी भरे बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, टास्क के दौरान अरिश्फा की ओर से आंख पर रंग फेंके जाने के बाद स्काउट नाराज हो गए। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। इस दौरान स्काउट ने अरिश्फा के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन्हें पटककर फेंकने जैसी बात कही। उन्होंने उनके पेशे को लेकर भी टिप्पणी की। घटना का वीडियो और शो के फुटेज सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कई दर्शकों ने स्काउट के व्यवहार और भाषा पर सवाल उठाए हैं। वहीं, यह पूरा विवाद ‘बिग बॉस 20’ के घर में चल रहे टास्क और प्रतियोगियों के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ा है। अरिश्फा खान इससे पहले भी शो में अन्य प्रतियोगियों के साथ बहस को लेकर चर्चा में रही हैं।