सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई-गोवा हाईवे के निर्माण और चौड़ीकरण में लगातार हो रही देरी पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि परियोजना में इतनी देरी होने पर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है और इसी वजह से उन्होंने हाईवे के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

गडकरी ने बताया कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्हें जानकारी दी गई कि मुंबई-गोवा हाईवे का करीब 93-94 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह अक्टूबर में मुंबई एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए गोवा जाएंगे और खुद हाईवे के काम की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। करीब 555 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर को कई वर्षों से पूरा करने की कोशिश चल रही है, लेकिन भूमि अधिग्रहण, मंजूरियों और ठेकेदारों से जुड़ी समस्याओं के कारण इसकी समयसीमा लगातार आगे बढ़ती रही है।

गडकरी ने परियोजनाओं में देरी और खराब गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों तथा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय एक साल में अधिकतम संख्या में ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #गडकर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #करण #वहन