सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। मैक्रों पेरिस से दिल्ली न जाकर सीधे जयपुर पहुंचे हैं। यहां वे सबसे पहले आमेर किला जाएंगे। वे भारतीय कारीगरों और छात्रों से बातचीत करेंगे।

PM मोदी साढ़े चार बजे जयपुर पहुंचेंगे। वो जंतर-मंतर पर मैक्रों का स्वागत करेंगे। यहां से दोनों नेता रोड शो करेंगे। इसके बाद वे हवा महल के सामने चाय पर चर्चा भी करेंगे। रामबाग होटल में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। मैक्रों रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

सुरक्षा के लिए 35 से ज्यादा इमारतों पर स्नाइपर तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों के रोड शो के लिए जंतर-मंतर से संगानेरी गेट तक करीब पौने दो किलोमीटर का इलाका चुना गया है। इस क्षेत्र में हेरिटेज भवनों के साथ ही बड़ी और ऊंची बिल्डिंग भी हैं।

चारदीवारी में जिन जगहों से रोड शो गुजरने वाला है उन जगहों पर 35 से 40 इमारतों में स्नाइपर तैनात किए गए हैं। उनके पास ऑटोमैटिक हथियार हैं और उन्हें एसपीजी लीड करेगी। इसके अलावा थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बरामदों में कमांडोज भी तैनात किए गए हैं।

मैक्रों को देखने के लिए सड़कों पर जयपुर के लोग

PM मोदी-मैक्रों को देखने के लिए अजमेर से आए 74 साल के भैरवलाल

अजमेर के मसूदा से PM मोदी और मैक्रों को देखने जयपुर पहुंचे भैरवलाल ने अपनी पगड़ी में तिरंगा लगाया हुआ है।

37 मिनट पहले

विदेश मंत्री जयशंकर के साथ राजस्थान के CM-गवर्नर भी एयरपोर्ट पहुंचे

एयरपोर्ट पर मैक्रों के साथ विदेश मंत्री जयशंकर।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते CM भजनलाल।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गवर्नर कलराज मिश्र भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति को रिसीव करने पहुंचे। 47 मिनट पहले

मैक्रों का काफिला आमेर किले के लिए रवाना

मैक्रों का काफिला जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हो चुका है। वे सीधा आमेर किला जाएंगे। यहां करीब 2 घंटे का वक्त गुजारेंगे। शाम करीब 4:30 बजे PM मोदी जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

मोदी-मैक्रों शाम को सिल्वर रंग की ओपन जीप से रोड शो करेंगे। इसमें रेड कारपेट बिछा हुआ है। ओपन जीप को सुरक्षा अधिकारियों की देखरेख में जंतर मंतर पहुंचाया गया है।

56 मिनट पहले

अल्बर्ट हॉल में मैक्रों के सामने परफॉर्म करेंगे लोक कलाकार

फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत में जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर राजस्थानी लोक कलाकार “काल्यो कूद पड़ा मेला में” गाने पर परफॉर्म कर रहे है।इंटरनेशनल मस्क म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार भी मैक्रों के सामने जंतर मंतर पर प्रस्तुति देंगे।