सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भरने और जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
वहीं बिहार में बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ा है। 10 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 14 जिलों में करीब 43.64 लाख लोग प्रभावित हैं। पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय और बक्सर समेत कई जिलों में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। 85 प्रखंडों की 527 ग्राम पंचायतों में पानी पहुंचा है। गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक और अन्य नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत भी हुई है। प्रशासन और आपदा राहत टीमें प्रभावित इलाकों में बचाव एवं राहत कार्य चला रही हैं।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #चलत #जलस #भरन