आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बैंकॉक से म्युनिख जा रही लुफ्थांसा की एक फ्लाइट LH 772 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान में मौजूद एक दंपति के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीछ झगड़ा क्यों हुए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

फ्लाइट ने पहले पाकिस्तान में उतरने की इजाजत मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद वो दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले बहस हो रही थी, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। इसके बाद विमान के क्रू मेंबर्स ने इसे डायवर्ट करने का फैसला लिया।

पत्नी ने विमान के पायलट से की थी पति की शिकायत

फ्लाइट सुबह करीब 10:26 पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी की एक शख्स का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। पत्नी थाईलैंड की रहने वाली है। महिला ने विमान के पायलट से भी पति के बुरे व्यवहार की शिकायत करते हुए हस्तक्षेप की मांग की थी। उसने कहा था कि उसका पति धमकियां दे रहा है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में लड़ रहे व्यक्ति को उतारकर उसे एयरपोर्ट सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में अब तक लुफ्थांसा एयरलाइन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। विमान में मौजूद बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में झगड़ा कर रहा पति नशे की हालत में था।

बेंगलुरु के पैसेंजर ने क्रू मेंबर से की थी बदतमीजी

इससे पहले 20 नवंबर को भी फ्लाइट में जयपुर से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से बदतमीजी की थी, जिसके बाद बंगलुरु पहुंचने पर पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया था कि 32 साल का शख्स नशे में था और कई बार चेतावनी देने के बाद भी शांत नहीं हुआ था। हालांकि, बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

वहीं 23 नवंबर को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से जेद्दाह से हैदराहाद जा रही एक इंडिगो फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में डायवर्ट करना पड़ा था। यहां मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

महिला ने प्लेन के फर्श पर पेशाब किया:बोली- क्रू ने वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं करने दिया, 2 घंटे इंतजार करती रही

अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइन के प्लेन के फ्लोर पर एक महिला ने पेशाब कर दी। महिला का कहना है कि प्लेन के क्रू ने उसे कई घंटों तक प्लेन का वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया था, इसलिए उसे ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। व्यू फ्रॉम द विंग नाम की एक वेबसाइट ने इस घटना की जानकारी दी है।

पैसेंजर ने प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की:क्रू ने रोका तो चम्मच से गर्दन पर वार किए, अमेरिकी एयरलाइंस ने बैन लगाया

अमेरिका में लॉस एंजिल्स से बोस्टन जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। जब क्रू मेंबर ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने हमला कर दिया। घटना रविवार की है। मैसाचुसेट्स के इस पैसेंजर को बोस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे एयरलाइंस की किसी भी फ्लाइट में यात्रा करने से बैन कर दिया गया है।

फ्लाइट के अंदर यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO:बैंकॉक से भारत आ रहा था विमान; एयरलाइन बोली- पैसेंजर ने सुरक्षा नियम मानने से इनकार किया

थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लाइट बैंकॉक से भारत आ रही थी। वीडियो 26 दिसंबर 2022 का है। पूरी घटना को एक यात्री ने अपने फोन से शूट किया है। इस मामले पर थाई स्माइल एयरवेज ने अपनी रिपोर्ट में 37C सीट पर बैठे पैसेंजर को आरोपी बताया है।