सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में 26 सितंबर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा–2026 का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंडल कार्यालय में ‘कर्मचारी प्रश्नमंच प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भोपाल मंडल के 30 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नमंच प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों के राजभाषा हिंदी से संबंधित ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ सामान्य ज्ञान एवं रेलवे से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनकी जानकारी को रोचक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से विकसित करने का प्रयास किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रश्नमंच के माध्यम से कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने तथा कार्यालयीन कार्यों में सरल, सहज एवं प्रभावी हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया गया।

उल्लेखनीय है कि राजभाषा पखवाड़ा–2026 का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी द्वारा किया गया था। पखवाड़े के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजभाषा पखवाड़े का समापन समारोह, पुरस्कार वितरण एवं हास्य कवि सम्मेलन 26 सितंबर 2026 को नर्मदा क्लब में दोपहर 3:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

भोपाल मंडल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता करने तथा कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रसार को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #2026 #पखव #करन