रोम । सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने इटली ओपन खिताब जीता है। पुरुष एकल वर्ग में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने फाइनल में यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को 6-0, 7-6 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया।
जोकोविच ने इससे पहले सेमीफाइनल में नार्वे के कास्पर रूड को हराकर अपने करियर का 1000 वां मुकाबला जीता था। वहीं महिला एकल वर्ग में पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने खिताबी मुकाबले में तुर्की की ओन्स जेबुर को 6-2, 6-2 से हराकर अपनी 28वीं जीत हासिल की है।
इसी के साथ ही स्वियाटेक ने अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की लगातार 27 जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सेरेना ने इससे पहले साल 2014 और 2015 में लगातार 27 मैच जीते थे।