आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सुप्रीम कोर्ट में असम में नागरिकता अधिनियम की धारा 6A को लेकर तीसरे दिन की सुनवाई जारी है। कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा है कि वह 11 दिसंबर से तक हलफनामा देकर बताए कि 1 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 के बीच असम में कितने लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई। साथ ही इस दौरान असम में कितने विदेशी पाए गए।
कोर्ट ने कहा कि सरकार यह भी बताए कि देश में, खासकर उत्तर पूर्व में अवैध अप्रवासन को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
NIA ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकियों की प्रॉपर्टी अटैच की
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की दो रेसिडेंशियल बिल्डिंग को अटैच किया। खुर्शीद अहमद भट और उनके पांच भाई मिलकर इन दोनों इमारतों के मालिक हैं। इन इमारतों को अटैच करने का ऑर्डर UAPA के तहत जम्मू के स्पेशल NIA कोर्ट ने दिया था।
IT डिपार्टमेंट ने ओडिशा-झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापे मारे, 50 करोड़ से ज्यादा रकम बरामद
इनकम टैक्स विभाग ने कल ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर कई जगह छापे मारे और भारी मात्रा में करेंसी नोट बरामद किए।
अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी चल रही है। इनकम टैक्स विभाग ने बताया कि कल 50 करोड़ रुपए तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी, लेकिन नोट इतने ज्यादा होने के कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया।
गुवाहाटी में 3.5 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 5 किमी नीचे मिला केंद्र
असम की राजधानी गुवाहाटी में गुरुवार सुबह 5.42 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमका केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे मिला। भूकंप के चलते किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
अमेरिका के लास वेगास में नेवादा यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक शूटर सहित 3 की मौत; एक जख्मी
अमेरिका के लास वेगास शहर में स्थित नेवादा यूनिवर्सिटी में बुधवार को फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक शूटर भी शामिल है। हालांकि, उसे पुलिस ने गोली मारी या उसने आत्महत्या की, यह पता नहीं चल सका है।